Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को 65,000 करोड़ रुपये के घाटे से उबारने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए IIT की मदद से बस रूट्स को और बेहतर किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक और तेज सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि DTC को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस टेस्टिंग स्टेशन से बसों की जांच और रखरखाव आसान और तेज होगा। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने DTC बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की सुविधा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब यह सुविधा सिर्फ दिल्ली की महिलाओं के लिए होगी, जिससे उन्हें शहर में आसानी से और मुफ्त में यात्रा करने का मौका मिलेगा। नंदनगरी डिपो में एक नए ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए पिंक टिकट की जगह जल्द ही पिंक पास शुरू किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *