Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
एक अगस्त को रिलीज होने जा रही धड़क 2 को लेकर तृप्ति और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने की मीडिया से बातचीत -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

एक अगस्त को रिलीज होने जा रही धड़क 2 को लेकर तृप्ति और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने की मीडिया से बातचीत

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)एक अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म धड़क 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसी फिल्म को लेकर तृप्ति डिमरी और फिल्म के अभिनेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अनुभव साझा किए.

तृप्ति डिमरी ने इस फिल्म को लेकर कहा कि धड़क टू दर्शकों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरेगी क्योंकि इसकी कहानी ऐसी है जो दर्शकों को आकर्षित करती है और इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की गई है फिल्म के सभी कलाकार और पूरी टीम ने इस फिल्म पर बहुत ज्यादा मेहनत की है.
एक सवाल के जवाब में तृप्ति ने कहा कि गुप्त फिल्म में काजोल ने जो रोल निभाया था वह उनको बहुत ही पसंद है और यदि कभी मौका मिला और कोई ऐसा रोल आया तो वह भी नेगेटिव रोल जरूर करेंगी.
अभिनेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने भी मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए फिल्म धड़क 2 के बारे में विस्तार से बात की और कहा कि ये एक लव स्टोरी है और इसमें कितने उतार चढ़ाव आते हैं यह तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *