Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

मुंबई :मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त रैली के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘क्या आपको यह देखने के बाद लगता है कि भाजपा ने वैध तरीके से जीत हासिल की है। हर किसी को लगता है कि उन्होंने अनुचित तरीकों से जीत हासिल की है। निश्चित रूप से, दोनों दल स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ लड़ेंगे।बीस सालों से एक-दूसरे से दूर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आ गए हैं। 20 सालों के बाद दोनों भाईयों ने एक साथ मंच साझा किया है। अब खबर है कि दोनों ही भाईयों की पार्टी साथ मिलकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगी। खुद शिवसेना नेता संजय राउत ने ये बयान दिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *