Breaking
Fri. May 8th, 2026
Spread the love

हैदराबाद:ओवैसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली-देहरादून के कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबा मालिकों के साथ घटित घटना का उल्लेख किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर बाइपास के पास तीन गांव हैं जहां वर्षों से कई होटल्स हैं। ये समझ नहीं आ रहा कि 10 साल पहले इन जगहों पर शांतिपूर्वक कांवड़ यात्रा गुजरती थी। लेकिन अब ऐसा क्यों हो रहा है? एक होटल पर गए और आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड नहीं मिला तो कहा पैंट उतारो। ये क्या गंदगी है? एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग की एक घटना पर बिफर पड़े। उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि ढाबा मालिकों से पहले पहचान की पु्ष्टि के लिए आधार कार्ड मांगा गया और जब आधार कार्ड नहीं मिला तो बोला गया कि पैंट उतारो। ओवैसी ने कहा कि ये क्या है? ये कौन लोग हैं? ऐसे लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *