Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

हाईकोर्ट के जज अजय कुमार मुखर्जी ने इस मामले में आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा- “मेरे विचार से, मुख्य आवेदन के निपटारे तक याचिकाकर्ता संख्या 1 (पत्नी) को 1,50,000 रुपये प्रति माह और उनकी बेटी को 2,50,000 रुपये की राशि देना दोनों याचिकाकर्ताओं की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उचित और तर्कसंगत होगा। हालांकि, याचिकाकर्ता के बच्ची के संबंध में पति/प्रतिवादी संख्या 2 को हमेशा उपरोक्त राशि के अतिरिक्त उसकी शिक्षा और/या अन्य उचित खर्चों में स्वेच्छा से सहायता करने की छूट होगी।भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी को कलकत्ता हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मोहम्मद शमी को अलग रह रही अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी को कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने 4 लाख रुपये के गुजारा भत्ता का भुगतान करना पड़ेगा। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को ये फैसला दिया है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने जिला सत्र अदालत के आदेश के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *