Breaking
Sat. May 2nd, 2026
Spread the love

मुंबई : एक पॉडकास्ट में परेश रावल से जब हेरा फेरी 3 की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, कोई विवाद नहीं है. मैं मानता हूं कि जब लोग किसी चीज को ज्यादा प्यार देते हैं तो आपको थोड़ा संभल कर रहना पड़ता है. यह हमारी ऑडियंस के प्रति जिम्मेदारी है. दर्शकों ने आपको बहुत सराहा है. आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते. मेहनत करके उनको (फिल्म) दो.” वहीं एक्टर ने यह भी कहा कि तो मेरा सोचना यह है कि सब साथ में आएं. मेहनत करें और कुछ नहीं. अब सबकुछ ठीक हो चुका है.’

 

जब होस्ट हिमांशु मेहता ने दोबारा कंफर्म करने के लिए पूछा कि हेरा फेरी 3 ओरिजनल कास्ट के साथ बन रही है तो परेश रावल ने कहा, पहले भी आने ही वाली थी लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था (हंसते हुए). आखिरकार, वे सभी क्रिएटिव हैं, चाहे वह प्रियदर्शन हों, अक्षय हों या सुनील. वे कई, कई, कई सालों से दोस्त हैं.” वहीं जब स्क्रीन ने परेश रावल से उनकी हेरा फेरी 3 में वापसी पर पूछा तो उन्होंने हां में जवाब दिया.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *