Breaking
Tue. Jun 9th, 2026
Spread the love

मुंबई : देखी है मैंने तुम्हारी वीडियो अरे कैसी खबर बनाई है तुमने कुछ तो सोचा करो.

एक्ट्रेस और कांटा लगा गर्ल के नाम से प्रसिद्ध शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर पारस छाबड़ा ने पत्रकार पर गुस्सा करते हुए तल्ख लहजे में कहा, “आपने कुत्ते वाली जो वीडियो बनाई है ना, बहुत ही बेकार बात है यह।” जब पत्रकार ने पूछा कि क्या कुत्ते वाली न्यूज बनाई है? तो पारस छाबड़ा बोले- जो कि, कुत्ते को लेकर घुमा रहे थे सुबह-सुबह। क्या करे फिर वो बंदा? बहुत ही बेकार न्यूज करते हो आप लोग। और क्या बोलना क्या है। पारस छाबड़ा इसके आगे कुछ नहीं बोले और निगेटिव न्यूज चलाने की बात पर गुस्सा करते हुए वहां से निकल गए।वहीं रश्मि देसाई ने भी इस वीडियो को लेकर लोगों को लताड़ा था। रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को री-शेयर करते हुए लिखा- अरे भैया लोगों को जज करने की बजाए करुणा और दया फैलाएं। सिम्बा सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं था, वह शेफाली का प्यारा बेटा था। रश्मि देसाई ने लिखा- उनके जाने से एक खालीपन हो गया है और मैं मीडिया से विनती करती हूं कि परिवार के दुख को समझें और इस मुश्किल वक्त में उन्हें थोड़ा स्पेस दें।शेफाली जरीवाला के पति की सुबह कुत्ते को टहलाते हुए वीडियो पोस्ट करने पर पारस छाबड़ा का गुस्सा सातवें आसमान पर था। पराग त्यागी को इसी वीडियो पर काफी ट्रोल किया गया था।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *