Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुंबई में हाजी अली के पास समुद्र में डूबने से दो लोगों की मौत -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

मुंबई में हाजी अली के पास समुद्र में डूबने से दो लोगों की मौत

मुंबई में हाजी अली के पास समुद्र में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला मुंबई के वर्ली इलाके का है। यहां शनिवार को समुद्र में अस्थि विसर्जन करने के लिए तीन लोग आए हुए थे। इसी दौरान वह समुद्र में डूब गए। पुलिस अधिकारियों ने मामले के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हाजी अली स्थित ‘लोटस जेट्टी’ के पास की है। पुलिस के मुताबिक उन्हें शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद पुलिस की टीम ने सभी लोगों को मछुआरों की मदद से बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों को बाहर निकालने के बाद आनन-फानन में उन्हें नायर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीनों में से दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति जीवित था, जिसे अस्पताल में भर्ता कराया गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान संतोष विश्वेश्वर (51) और कुणाल कोकाटे (45) के रूप में की गई है। इसके अलावा संजय सरवणकर (58) का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *