Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक बार फिर मां बन गई हैं. इलियाना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. इस बड़ी खुशखबरी को उन्होंने अपनी सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने अपने बेटे की प्यारी झलक के साथ उसके नाम को भी रिवील किया.

इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके अपने दोबारा मां बनने की खबर दी है. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपने दूसरे न्यू बोर्न बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है. फोटो में उनका बेटा बेहद क्यूट नजर आ रहा है. उनके इसी पोस्ट में बेबी का नाम भी रिवील हो गया. उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘कीनू राफे डोलन’ रखा है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखती हैं – ‘हमारा दिल कितना भरा हुआ है.’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *