मुंबई : कांटा लगा गाने से प्रसिद्ध हुई एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला के निधन की दुखद खबर सामने आ रही है.टाइम्स ऑफ इंडिया ने हॉस्पिटल के रिसेप्शनिस्ट के हवाले से लिखा है कि एक्ट्रेस को 27 की रात दिल का दौरा पड़ा और अब वो नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उनके हसबैंड और एक्टर पराग त्यागी तुरंत हॉस्पिटल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शेफाली के अचानक इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने की वजह से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.


