Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
2027 का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाला साबित होगा:अखिलेश यादव  -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

2027 का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाला साबित होगा:अखिलेश यादव 

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाला साबित होगा। चुनावों में भाजपा की धांधली रोकना होगा। भाजपा की साजिशों से सावधान रहना होगा। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाकर भाजपा का सफाया करना होगा।

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उनके सम्बोधन के पूर्व स्टैण्डअप कॉमेडियन राजीव निगम की ‘‘बहुत हुआ सम्मान‘‘ कमेडी को भी सराहा।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की रणनीति से भाजपा को हराने का काम करेगी। भाजपा सरकार पीडीए के साथ अन्याय, अत्याचार कर रही है। भाजपा पीडीए विरोधी है। पीडीए का आरक्षण और हक छीन रही है। पीडीए एक भावनात्मक गठबंधन है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सावधानी के साथ बूथ को मजबूत करने और वोटर लिस्ट को ठीक कराने का काम करें। वोटर लिस्ट में नये वोटरों और छूटे वोटरों का नाम जुड़वाना है। जनता के बीच पहुंचकर भाजपा के साजिश और षडयंत्र का पर्दाफाश करना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *