इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरका ने भी सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं।
इस कार्रवाई के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका वास्तव में बेजोड़ है। उसने वो काम किया है जो कोई और देश नहीं कर सकता। इतिहास में दर्ज होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया के सबसे खतरनाक शासन और हथियारों को रोकने का काम किया।” नेतन्याहू ने ट्रंप को सैन्य कार्रवाई के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका आभार जताया।
नेतन्याहू ने आगे कहा कि ऑपरेशन राइजिंग लाइन में इजरायल ने वाकई अद्भुत काम किए हैं, लेकिन आज रात ईरान की परमाणु सुविधाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई में अमेरिका बेजोड़ रहा है। अमेरिकी सेना ने वह कर दिखाया जो धरती पर कोई दूसरा देश नहीं कर सका।


