Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अंजलि फोगाट को सद्गुरु से मिलने का मिला न्योता, उपहार स्वीकार कर उन्होंने दिया आशीर्वाद -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

अंजलि फोगाट को सद्गुरु से मिलने का मिला न्योता, उपहार स्वीकार कर उन्होंने दिया आशीर्वाद

मुंबई :फैशन डिज़ाइनर अंजलि फोगाट को ईशा फ़ाउंडेशन की ओर से लॉस एंजेलेस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में सद्गुरु से एक विशेष मुलाक़ात के लिए आमंत्रित किया गया। यह अवसर सद्गुरु की नवीनतम पुस्तक के लॉन्च का था, और अंजलि के लिए यह एक ऐसा क्षण था जिसने उनके व्यक्तिगत सफर को एक पूर्ण चक्र में समेट दिया—एक यात्रा जो उन्होंने दस साल पहले शुरू की थी।

अंजलि ने कहा, “मैं पिछले दस वर्षों से सद्गुरु की शिक्षाओं का पालन कर रही हूँ। इनर इंजीनियरिंग हो या देवी साधना, ये सभी मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। यहां तक कि मैं अपने डिज़ाइनों में भी इन तत्वों को समाहित करने की कोशिश करती हूँ।”

जब उन्हें सद्गुरु से मिलने का अवसर मिला, तो उन्होंने उनके लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया एक ‘शिव-शक्ति’ प्रेरित परिधान भेंट किया। यह केवल कपड़ा और धागा नहीं था, बल्कि उनकी आध्यात्मिक श्रद्धा से गहराई से जुड़ा हुआ एक रचना था।

अंजलि ने भावुक होकर कहा, “मैं चाहती थी कि यह परिधान शक्ति और सौम्यता के उस संतुलन को दर्शाए, जिसे शिव और शक्ति प्रतिध्वनित करते हैं। जब सद्गुरु ने इसे स्वीकार किया और आशीर्वाद दिया, वह क्षण मेरे लिए अत्यंत विनम्र और आत्मा को छू लेने वाला था।”

हालांकि डॉल्बी थिएटर में खड़े होना एक गौरव का पल था, पर अंजलि के लिए यह अनुभव किसी चमक-दमक से कहीं अधिक था। उन्होंने कहा, “वो रोशनी नहीं, बल्कि उस क्षण की निःशब्दता, सद्गुरु की उपस्थिति और उनका आशीर्वाद—यही मेरे दिल में सदा के लिए बस गया है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *