Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मैं थक गई हूं, इसे मार डाल, वर्ना मैं मर जाऊंगी-राज ने भी सोनम के रहस्य खोलने शुरू किए -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

मैं थक गई हूं, इसे मार डाल, वर्ना मैं मर जाऊंगी-राज ने भी सोनम के रहस्य खोलने शुरू किए

पुलिस ने सोनम, राज, विशाल, आनंद और आकाश से एक साथ पूछताछ की तो राज ने भी सोनम के रहस्य खोलने शुरू कर दिए हैं.

शादी के बाद की रस्में खत्म होने के पहले ही सोनम ने राजा को मारने की ठान ली। उसने 13 मई को ही राज कुशवाहा से मैसेज कर कहा कि मैं थक गई हूं, इसे मार डाल, वर्ना मैं मर जाऊंगी। राज ने इसके जवाब में ‘करता हूं’ लिखा और विशाल के साथ साजिश में जुट गया।

 

ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने बुधवार रात सोनम, राज, विशाल, आनंद और आकाश से एक साथ पूछताछ की तो राज ने भी सोनम के रहस्य खोलने शुरू किए। उसने कहा कि सोनम की सख्ती के कारण कर्मचारी कम बात करते थे। वह खुद उससे डरता था, लेकिन वह मुझसे प्रेम करने लगी।

 

राजा से रिश्ता तय होते ही सोनम ने राजा को मारने की ठान ली। 11 को उसने राजा से शादी तो कर ली, पर मन में हत्या का विचार चलता रहा। 13 मई को उसने इसी गुस्से में मैसेज भेजा था।

 

राज ने पुलिस को बताया कि सोनम की शादी में वह नहीं गया। वह दो दिन पूर्व ही मामा के यहां शादी का बोलकर चला गया था। सोनम ने रोकने की कोशिश की, मगर उसके भाई गोविंद ने कहा कि राज के पिता नहीं हैं। रस्म करने के लिए राज का जाना जरूरी है। हनीमून पर जाने के पहले राज इंदौर के संगम नगर स्थित खाली मैदान में विशाल से मिला और शिलांग में हत्या की साजिश बनाई।

 

डीआइजी शिलांग ईस्टर्न रेंज डेविड एनआर मार्क डीआइजी के अनुसार सोनम ने 23 मई को बैग में ही मंगलसूत्र और अंगूठी छोड़ दी थी। इस बैग को पुलिस ने होम स्टे से बरामद किया है। जिस दिन मंगलसूत्र मिला, उसी दिन सोनम पर शक हो गया।

 

नई नवेली दुल्हन मंगलसूत्र कैसे बैग में रख सकती है। पूछताछ में पता चला कि सोनम राजा को मारने के बाद बैग लेकर भागना चाहती थी। इत्तेफाक से बैग स्कूटर की डिक्की में नहीं रख सकी और राजा ने होम स्टे पर ही छोड़ दिया।

 

सोनम ने यह भी बताया कि पहले उसका इरादा हादसा बताने का था। राजा को धक्का देकर मारना चाहती थी। फोटोशूट के दौरान विक्की और आकाश के धक्का नहीं देने पर उन पर गुर्राई और इशारा किया। विशाल ने राजा पर हमला किया तो उसने संघर्ष किया। फिर दूसरा वार किया गया।

 

तीनों आरोपित विशाल, आनंद, आकाश खाई में नहीं फेंक सके तो सोनम ने उठा कर खाई में फेंका। सोनम की शर्ट खून से सन गई। उसने शर्ट उतार कर शव के साथ ही फेंक दी। राज की एसिडिटी की गोलियां भी शव के पास गिरा दीं। डीआइजी के अनुसार सोनम से अभी एक फोन रिकवर हुआ है। हम तीन फोन के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *