Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
युवती की मौजूदगी में उसकी मां ने अपने होने वाले दामाद को वरमाला पहना दी -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

युवती की मौजूदगी में उसकी मां ने अपने होने वाले दामाद को वरमाला पहना दी

यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला ने अपनी बेटी के होने वाले दूल्हे से मंदिर में शादी कर ली। विधवा महिला अपनी बेटी के लिए लड़का ढूंढ रही थी तभी उसे युवक से प्यार हो गया। बेटी को पता चलने पर उसने मां को शादी करने के लिए कह दिया क्योंकि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था।

बंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति का तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। 20 वर्षीय बेटी का घर बसाने के लिए महिला रिश्तेदारों से लड़का पूछ रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार, , कुछ महीने पहले महिला ने अपनी बेटी का रिश्ता एक 23 साल के युवक से तय कर दिया, जो खेती करता है। शादी की तारीख तय होनी बाकी थी और बाकी तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान महिला उस युवक से अक्सर बात करने लगी।

 

बेटी ने बताया कि कुछ दिनों से मां का व्यवहार बदला नजर आने लगा था। वह चुपचाप फोन पर बात करने चली जाती थीं। युवक भी गांव में आता-जाता था, लेकिन उससे बात नहीं करता था।

 

शक होने पर बेटी ने मां पर नजर रखनी शुरू की। तब पता चला कि मां उसी युवक से बात करती हैं जिससे उसकी शादी तय हुई थी। जब बेटी ने युवक से बात की तो उसने टालमटोल की, लेकिन मां ने मान लिया कि उनके बीच प्रेम संबंध हो गया है। युवती ने कहा कि वह नहीं चाहती थी कि ये दोनों गांव छोड़कर भागें और समाज में बदनामी का कारण बनें, इसलिए उसने खुद पीछे हटने का फैसला किया। उसने साफ कह दिया कि आप दोनों शादी कर लो।

 

इसके बाद सोमवार को महिला ने युवक को बुलाया और बातचीत के बाद तय हुआ कि मंदिर में शादी की जाएगी। युवती की मौजूदगी में उसकी मां ने अपने होने वाले दामाद को वरमाला पहना दी। अब दोनों गांव छोड़कर किसी और जगह चले गए हैं।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *