Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
दीपिका कक्कड़ ने अपने फैंस को एक बेहद दुखद खबर दी -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

दीपिका कक्कड़ ने अपने फैंस को एक बेहद दुखद खबर दी

मुंबई :टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा दीपिका कक्कड़ ने अपने फैंस को एक बेहद दुखद खबर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके लिवर में जो ट्यूमर पाया गया था, वह कैंसर है और अब यह बीमारी दूसरी स्टेज तक पहुंच चुकी है।

दीपिका ने यह जानकारी देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट के ज़रिए साझा की। उन्होंने लिखा कि बीते कुछ हफ्ते उनके और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द के चलते उन्होंने अस्पताल में जांच करवाई, जहां उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह ट्यूमर मैलिग्नेंट है और अब कैंसर अपने दूसरे चरण में है।

अपनी पोस्ट में दीपिका ने लिखा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं। मुझे कई दिनों से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था। जब हम अस्पताल गए, तब पता चला कि मेरे लिवर में एक टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर है। अब जांच के बाद यह साफ हो गया है कि ये ट्यूमर सेकेंड स्टेज मैलिग्नेंट यानी कैंसर है।”

दीपिका ने अपने चाहने वालों से दुआ करने की अपील भी की है और कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें और उनके परिवार को सभी की सकारात्मकता और प्यार की ज़रूरत है।

फैंस और टीवी इंडस्ट्री के साथी कलाकार दीपिका के लिए दुआएं भेज रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे हैं।

दीपिका कक्कड़ ने ‘ससुराल सिमर का’, ‘कहां हम कहां तुम’ जैसे सीरियल्स में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिल जीते हैं और वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ की विनर भी रह चुकी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *