Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

प्रसिद्ध खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने मोहम्मद शमी से उनकी मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर की है। सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा “भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।” शमी ने सीएम से मुलाकात करते हुए उन्हें फुलों का गुलदस्ता भेंट किया था। वहीं सीएम योगी ने शमी को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का एक तोहफा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *