Breaking
Fri. May 8th, 2026
Spread the love

दिल्ली :मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि यदि पाकिस्तान की ओर से कोई युद्ध थोपने की कोशिश की जाती है, तो हम स्पष्ट और दो टूक शब्दों में यह ऐलान करते हैं कि पूरा देश, सभी धर्मों के लोग और विशेष रूप से मुसलमान, अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं.जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हुई सैन्य कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकती है।महमूद मदनी ने कहा, ‘भारत हमारा वतन है। इसकी रक्षा करना हमारी राष्ट्रीय और संवैधानिक जिम्मेदारी है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हमेशा देशभक्ति, शांति और एकता का संदेश दिया है और आज जब हमारी सीमाओं पर खतरा मंडरा रहा है, तो हम अपनी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की घोषणा करते हैं।’

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *