Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी समेत देश में भर में हो रहे मॉक ड्रिल पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि पूरे विपक्ष ने कह दिया है कि आतंकी हमले में सरकार जो फैसला करेगी सब साथ हैं। अब तो मॉक ड्रिल होने वाली है। इसलिए सरकार जो भी कहेगी हम मानेंगे। लाइट वाइट जो भी बंद करनी होगी आप भी मानिये। सरकार की तरफ से जो कहा जाए उसे सभी लोग मानें।भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बुधवार (7 मई) को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है। यूपी के कई जिलों में भी मॉक ड्रिल आयोजित किया जा रहा है। आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी का तालाब, मुगलसराय और सारसवा में मॉक ड्रिल किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *