Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस तबादला नीति में सामान्य रूप से वे ही प्रावधान हैं जो पिछले साल लागू थे। यह नीति एक महीने तक यानी 15 मई से 15 जून तक लागू रहेगी।उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025-26 की तबादला नीति को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि इस नीति में खास तौर पर ऐसी व्यवस्था की गई है कि आकांक्षात्मक जिलों और आकांक्षात्मक विकास खंडों में किसी भी प्रकार से कोई पद खाली ना रहे। एक अन्य निर्णय में मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र नीति-2024 को अनुमोदित कर दिया है।खन्ना ने कहा कि वैश्विक क्षमता केंद्र (JCC) सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं, वित्त एवं लेखा, मानव संसाधन एवं ग्राहक सहायता समेत विभिन्न सेवा क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत में इन क्षमता केंद्रों ने प्रमुख क्षेत्रों में एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *