दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों इशारों में पाकिस्तान को दो टूक जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि पहले भारत के हक का पानी बाहर जा रहा था लेकिन अब अब भारत के हक में बहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इशारा सिंधु जल समझौते और भारत से होकर पाकिस्तान को जाने वाली नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल समझौते को रोक दिया। इसके साथ ही कई अन्य कड़े फैसले भी लिए। वहां सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक में भी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दे दी है।


