Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखता है कि शाहरुख खान मीडिया को अपना नाम बता रहे हैं। दरअसल, मेट गाला में मौजूद मीडिया में से एक ने जब सुपरस्टार का नाम पूछा तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं शाहरुख खान हूं’। शाहरुख ने तो बड़े ही सलीके से मुस्कुराहट के साथ अपना नाम बता दिया। लेकिन शाहरुख के फैंस को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो विदेशी मीडिया पर हमलावर हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अब विदेशी मीडिया पर भड़क रहे हैं। प्रशंसकों ने खान के तीन दशक लंबे करियर और उनकी वैश्विक लोकप्रियता का हवाला देते हुए इस पर नाराजगी व्यक्त की। एक फैन ने कहा, “उन्हें पता नहीं था कि वे किससे बात कर रहे हैं”। एक यूजर ने वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, “अगर आप मेट गाला कवर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यहां कौन-कौन आ रहा है। शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर्स हैं।” वहीं दूसरे फैन ने इस पर कमेंट किया, “आशा करता हूं कि जब वह घर पहुंचकर गूगल करेगी तो उसे पता चलेगा कि शाहरुख खान कौन है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *