Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

ये घटना बिहार से सामने आई है.बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दूल्हा बारात लेकर आ रहा था लेकिन शादी से ठीक पहले मौसी अपने भांजे के साथ ही फरार हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। बिंद थाना क्षेत्र के गांव की 19 वर्षीय युवती की शादी 11 मई को तय की गई थी और दूल्हा बारात लेकर आ रहा था और घर में शादी की रस्में शुरू हो गईं थीं। आने की तैयारियां मेहमानों से घर भरा था और गीतों और शहनाई की धुन चारों तरफ सुनाई दे रही थी।

जिस युवती की शादी हो रही थी उसके माता पिता दूसरे राज्य में रहते थे और बेटी की शादी करने गांव आए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ ऐसा होगा जिससे उनकी नजरें पूरे समाज के सामने झुक जाएंगी।शादी से ठीक पहले रात में युवती घर से अचानक गायब हो गई। जब खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि वह अपने ही चचेरे भांजे के साथ फरार हो गई है। युवती उसकी मौसी लगती थी और युवक उसके घर आया करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था और दोनो शादी करना चाहते थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *