Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :सोशल मीडिया पर हाउस अरेस्ट शो की कुछ तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महिला कंटेस्टेंट्स अपने कपड़े उतारते हुए दिखाई दी हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर शो को लेकर लोग नाराज हो गए हैं। शो को बंद करने की मांग तेज हो गई है। शो को लेकर भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने रिएक्ट किया है और कहा है यह नहीं चलेगा, सूचना प्रसारण मंत्रालय की कमेटी इसकी जांच करेगी। शो के होस्ट एजाज खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है, सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है, गेम खेलना है तो आपस में खेलो मेरे साथ मत खेलो। शो मेकर्स की तरफ से अब तक इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू पर प्रसारित हाउस अरेस्ट शो रियलिटी शो है। जिसमें होस्ट के तौर पर एजाज खान नजर आ रहे हैं। जबकि कंटेस्टेंट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल क्रिएटर नजर आ रहे हैं। शो से महिला कंटेस्टेंट्स के कपड़े उतारते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा ये भी जा रहा है कि शो के होस्ट ने कंटेस्टेंट्स को ऐसा करने का आदेश दिया था और डिफरेंट सेक्स पोजिशन करके दिखाने को कहा था। शो में कंटेस्टेंट्स के साथ यह सब कुछ एक टास्क के दौरान करवाया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *