Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
कलर्स के आगामी ड्रामा ‘मेरी भव्या लाइफ’ में, कृतिका देसाई नए अवतार में दिखेंगी, बुआ मां का किरदार निभाएंगी   -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

कलर्स के आगामी ड्रामा ‘मेरी भव्या लाइफ’ में, कृतिका देसाई नए अवतार में दिखेंगी, बुआ मां का किरदार निभाएंगी  

मुंबई (दानिश खान )‘उतरन’ में अपनी दमदार भूमिका से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने के बाद, अनुभवी अभिनेत्री कृतिका देसाई कलर्स के आगामी शो ‘मेरी भव्या लाइफ’ के साथ अपनी दमदार वापसी कर रही हैं। यह शो समाज में गहराई से जमी बॉडी इमेज और सामाजिक अपेक्षाओं से जुड़ी छोटी सोच को चुनौती देने की कोशिश करता है। यह कहानी एक तेज़ दिमाग और अटूट आत्म-सम्मान वाली गोल-मटोल महिला भव्या (जिसका किरदार प्रिशा धतवालिया निभा रही हैं) पर आधारित है। एक कुशल आर्किटेक्ट भव्या को विवाह मंडप पर उस व्यक्ति से अपमानित होना पड़ता है, जो उसे केवल ताकत और प्रतिष्ठा का साधन समझता था। भव्या अपने हुनर और दृढ़ता के बल पर अपनी ज़िंदगी को फिर से संवारने निकलती है। इसी दौरान किस्मत उसे रिशांक (करण वोहरा) से मिलाती है — जो प्रोटीन शेक्स, जिम वर्कआउट्स और आत्ममुग्धता का पोस्टर बॉय है, और बाहरी दिखावे से आगे देखना ही नहीं चाहता।

रिशांक की दादी बुआ की भूमिका निभा रहीं, कृतिका देसाई अब इन दो विपरीत दुनियाओं के बीच का सेतु बनेंगी। सालों पहले अपने पति द्वारा छोड़ी गई, बुआ मां ने अपने दर्द को बलिदान के रूप में ढाल लिया और उसी के सहारे अपने परिवार को भावनात्मक रूप से काबू किया। वह चुप्पी और परंपरा के पीछे छिपी रहती हैं, लेकिन उनका हर शब्द एक चाल होता है और हर आंसू एक रणनीति। वह बाहर से जितनी गरिमामयी दिखती हैं, उसके भीतर उतनी ही प्रचंड आंधी हैं, जो परिवार में हलचल की आग को जलाए रखती है। उसका एकमात्र मकसद है — घर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना। लेकिन भव्या के इस तस्वीर में कदम रखने पर, क्या बुआ मां का बनाया साम्राज्य ढहने के कगार पर आ जाएगा?

कलर्स के ‘मेरी भव्या लाइफ’ में दमयंती ठाकुर उर्फ बुआ मां की भूमिका निभा रहीं कृतिका देसाई ने बताया, “इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम करते हुए, मैंने कई मजबूत और जटिल महिला किरदार निभाए हैं। इसलिए बुआ मां का किरदार निभाना कुछ मायनों में परिचित सा लगा — भावनात्मक गहराई, चुपचाप नियंत्रण रखना, ज़्यादा बोले बिना प्रभाव में रखना — ये एक ऐसी दुनिया है जिसमें मैंने पहले भी काम किया है, और एक अभिनेत्री के तौर पर अब यह स्वाभाविक सा लगता है। लेकिन दमयंती को खास बनाता है उसकी चुप्पी में छुपा चालाक स्वभाव। हम सभी ने टीवी पर कलेशी, ऊंची आवाज़ में बोलने वाली बुआओं को देखा है। लेकिन बुआ मां वैसी नहीं हैं, वह शांत, संयमित और इसीलिए कहीं ज़्यादा खतरनाक है। वह केवल अराजकता नहीं फैलाती है, बल्कि वह इसके ज़रिये खुद को बनाए रखती है, इसमें अपनी ताकत ढूंढ़ती है ताकि प्रासंगिक बनी रह सकें। यह बारीकी उसे मेरे अब तक निभाए गए सभी किरदारों से अलग बनाती है। इस भूमिका को निभाने के लिए ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं थी — बस एक शांत, अनुभव से उपजा सहज अभिनय चाहिए था। और यह किरदार निभाना मेरे लिए और भी खास बन गया क्योंकि यह कलर्स चैनल पर मेरी वापसी का प्रतीक है — एक ऐसा चैनल जो मेरे लिए घर की तरह है।

कलर्स के शो ‘मेरी भव्या लाइफ’ का प्रीमियर 30 अप्रैल को होगा और उसके बाद हर दिन शाम 7:00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *