Breaking
Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर जसपिंदर नरूला को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा पदमश्री से सम्मानित किया गया. जसविंदर नरूला को यह अवार्ड मिलने पर संगीत जगत में खुशी का माहौल है.पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद गायिका जसपिंदर नरूला ने कहा कि जब आपकी तपस्या सफल होती है तो आपको बहुत अच्छा लगता है और आपको जो अनुभव मिलता है, जो प्यार और सम्मान मिलता है, इस तरह का मिलता है पता नहीं था।

पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर जसपिंदर नरूला ने कहा कि सम्मान तो बहुत मिला है, ईश्वर ने बहुत नवाजा है, मुझे अपने दर्शकों, प्रशंसकों, परिवार और परिचितों का अपार प्यार मिला है। लेकिन घोषणा के बाद मुझे जो प्यार और सम्मान मिला है, उसके लिए मैं ईश्वर और आप सभी की आभारी हूं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कारों का वितरण किया। गायिका जसपिंदर नरूला को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। जसपिंदर नरूला ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत गए हैं इसके अलावा उन्होंने कई मशहूर शायरों के सूफियाना कलाम को भी अपनी आवाज दी है. कुछ समय पहले मुंबई में संगीत पर आधारित एक कार्यक्रम में जसपिंदर से मुलाकात हुई थी उस दौरान संगीत पर भी उनसे काफी बातचीत हुई थी. जसपिंदर नरूला को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *