मुंबई :शिवसेना नेता निरुपम ने कहा कि यह आतंकवाद का घिनौना चेहरा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारना चाहिए। निरुपम ने कहा यह हमारी मांग है। पहलगाम हमले पर निरुपम ने सोशल मीडिया नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की फोटो का साझा करते हुए लिखा था कि यह तस्वीर कलेजा चीर देने वाली है। नवविवाहित जोड़ी हनीमून के लिए कश्मीर गई थी। आतंकवादियों ने पति का नाम पूछा और जब पाया कि यह हिंदू है तो उसकी हत्या कर दी।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले के विरोध में शिवसेना नेता संजय निरुपम पाकिस्तान के झंडे जताए। इस मौके पर शिवसेना नेता पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। संजय निरुपम ने मांग की केंद्र सरकार आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारे।


