Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, आतिशी को अब दिल्ली पुलिस के दो कमांडो सहित लगभग 12 कर्मियों की एक टीम द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बता दें कि जेड श्रेणी से वाई श्रेणी में सुरक्षा व्यवस्था को शिफ्ट करने के साथ ही आतिशी को मिलने वाली कई सुविधाओं में भी कटौती की जाएगी। जैसे, पायलट वाहन, जो उनके काफिले के साथ उस समय चला करता था, जब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। अधिकारी ने बताया कि मार्च में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अजय दत्त और दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राम निवास गोयल को दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा को वापस लेने का प्रस्ताव रखा था। दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की सुरक्षा को ‘जेड’ कैटेगरी से घटाकर ‘वाई’ कैटेगरी किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसके लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दे दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है। एक पुलिस अधिकारी ने बयान देते हुए कहा कि यह फैसला केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतिशी की सुरक्षा और खतरे की समीक्षा के बाद लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा में ये निष्कर्स निकला कि उन्हें नया या कोई बड़ा खतरा नहीं है, जिसके लिए ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा रखी जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *