Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई(हिन्द समर्थन ब्यूरो) वरिष्ठ समाजसेवी हाजी इश्तियाक जागीरदार के नेतृत्व में मानवाधिकार अपराध विरोधी समिति की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और लगातार जनता समिति के साथ जुड़ रही है.

मुंबई गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में मानवधिकार अपराध विरोधी समिति के कार्यक्रम मे मुंबई की नई कार्यकारिणी गठित की गई. जिसमें प्रमाण पत्र और आई डी कार्ड का वितरण भी किया गया.राममंदिर गोरेगांव की समाजसेविका नाजनीन हनीफ खान को मुंबई महिला अध्यक्षा बनाया गया उनके साथ हनीफ हुसैन सैयद को मुंबई सचिव ,सलीम अबदुल हक अंसारी को मुंबई महासाचिव , राशीद हुसैन अंसारी को मुंबई उपाध्यक्ष बनाया गया. मानवाधिकार अपराध विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी इश्तियाक जागीरदार ,राष्ट्रीय सचिव और कांग्रेस नेता कल्पना कुमारी ,राष्ट्रीय सचिव जयश्री केतन. मुजिद्रा ताजुद्दीन शेख ,मुमताज शेख (बान्द्रा) और अमीर नुर मोहम्मद खान के हाथों से उनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और गोरेगांव- राम मंदिर -जोगेशवरी अंधेरी -मलाड के सभी कार्यकर्ताओं की इस दौरान मौजूदगी रही.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *