Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

योगी सरकार 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनाएगी

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या यानी 13 अप्रैल को प्रदेश के सभी पार्कों और स्मारकों में स्थापित महापुरुषों व राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। इस अभियान में स्थानीय जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, 14 अप्रैल 2025 को अंबेडकर की जयंती सूबे में पूरे राजकीय सम्मान और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भर में भव्य समारोह, विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन आयोजनों को भव्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *