Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई : बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है.मुंबई की बांद्रा पुलिस ने मामले में बांद्रा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ पुलिस को मिले कई सबूत शामिल हैं। यह चार्जशीट 1000 पन्नों से ज्यादा लंबी है। इस चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है, जिसमें बताया गया है कि क्राइम सीन पर सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के शरीर से मिले चाकू के टुकड़े एक ही चाकू के तीन टुकड़े हैं। साथ ही जांच के दौरान पुलिस को मिले आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *