Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :शिंदे ने कहा, “हम हमेशा जनता के लिए काम करने में विश्वास रखते हैं और हम चाहते हैं कि लोगों के जीवन में सुधार हो। यह पार्टी सिर्फ कुछ विशेष व्यक्तियों की नहीं है, बल्कि यह उन लाखों कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिन्होंने मेहनत की है और पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। यह काम करने वाले लोगों की पार्टी है, न कि ‘मालिक और गुलामों’ की।” शिंदे ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी आलोचना और दुर्व्यवहार का जवाब अपने कार्यों से दिया है और वे हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। शिंदे ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ‘मालिक और गुलामों’ की नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। शिंदे ने यह बयान शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से शिवसेना में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। शिंदे ने कहा कि उनके जैसे सैनिक सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए। हम जमीनी कार्यकर्ता हैं और मैं आपका सहयोगी हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *