Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुस्लिम नामों के मुहल्ले के नाम सनातन और तीर्थ के नाम पर किये जाने की मांग -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

मुस्लिम नामों के मुहल्ले के नाम सनातन और तीर्थ के नाम पर किये जाने की मांग

वाराणसी शहर के अंदर इन दिनों मुस्लिम नामों के मुहल्ले के नाम सनातन और तीर्थ के नाम पर किये जाने की मांग हिन्दू संगठनों के द्वारा तेजी से उठाया जा रहा है। इस इसमें एक नाम मुस्लिम शासक औरंगजेब के नाम पर पड़े औरंगाबाद का है इसकी मांग उठाने वाले विश्व वैदिक सनातन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सिंह ने वाराणसी के महापौर से मुलाकात करते हुए उन्हें पत्र सौंपा।

सन्तोष सिंह ने कहा कि वाराणसी के औरंगाबाद मुहल्ले का नाम औरंगजेब के नाम पर है जो गुलामी को दर्शाता है। नाम बदलने को लेकर मैंने महापौर, नगर आयुक्त को पत्र देकर इसका नाम बदलकर सनातनी नाम लक्ष्मी नगर, नारायणी नगर या पूर्व नाम शिवा जी नगर करने की मांग की है।  वाराणसी में औरंगाबाद और खालिसपुरा सहित 50 उन मुहल्लों के नाम बदलने की मांग की गई है जिनके नाम मुस्लिम नाम पर हैं। मुहल्ले के नाम बदलने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों और कुछ स्थानीय लोगों ने नगर निगम, महापौर और जिलाधिकारी को पत्र भी सौंपा है। इसके बाद 50 मुस्लिम मुहल्लों के नाम बदलने की मांग चर्चा का विषय बन गई है। नाम बदलने की मांग करने वाले दो हिंदू संगठनों का कहना है कि ये नाम मुस्लिम आक्रांताओं का महिमा मंडन करता है। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता इसकी आलोचना कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *