Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “जब गठबंधन की बातचीत शुरू हुई थी, उस समय की शिवसेना ने अपने मन में तय कर लिया था कि उसे केवल 151 सीटों पर ही चुनाव लड़ना है, जबकि हमारा प्रस्ताव था कि हम 127 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और शिवसेना 147 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें हम अपने छोटे गठबंधन सहयोगियों को देंगे. इस कारण से बात आगे नहीं बढ़ पाई.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन टूटने की अंदरूनी कहानी बताई है. फडणवीस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए 2014 में शिवसेना और बीजेपी के बीच हुए विवाद की अंदरूनी बात शेयर की है. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के अभिनंदन समारोह में बोलते हुए फडणवीस ने पहली बार बातचीत और गठबंधन टूटने के कारणों के बारे में खुलकर बात की.बता दें कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था. चुनाव में जीत के बाद सरकार बनाने को लेकर दोनों में तकरार हुआ और गठबंधन टूट गया. शिवसेना फिर कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई, जो लगभग ढाई साल चली. इसके बाद शिवसेना में एकनाथ शिंदे और उनके करीबी विधायकों ने बगावत कर दी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *