Breaking
Sat. May 9th, 2026
Spread the love

मुंबई :अजित पवार ने कहा कि जो भी मुस्लिम भाइयों को आंख दिखाएगा, दो समूहों के बीच संघर्ष भड़काकर कानून व्यवस्था को बाधित करेगा, तथा कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, चाहे वह कोई भी हो, उसे किसी भी हालत में बख्शा या माफ नहीं किया जाएगा।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार आज एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में रमजान को भाईचारे का संदेश देनेवाला महीना बताया साथ ही उन्होंनेमुस्लिमों समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि कोई भी उन्हें आंख दिखाएगा तो वे उसे नहीं बख्शेंगे। एनसीपी अजित पवार गुट की तरफ से मुंबई के इस्लाम जिमखाना में मुसलमानों के पाक माह रमज़ान पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर अजित पवार, प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे , छगन भुजबल, सना मलिक, नवाब मलिक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके मौके पर भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *