Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई :हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया. जुवेनाइल कोर्ट ने सुनवाई के बाद नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया. बता दें कि अनियंत हेमेंद्र सिंह को नाबालिग के साथ मजाक करना जानलेवा साबित हो गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.मुंबई के मलाड इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है. 20 वर्षीय युवक की डंडे और हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अनियंत हेमेंद्र सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताया है. बताया जा रहा है कि रात को अनियंत हेमेंद्र सिंह काम से घर लौट रहा था. नाबालिग दोस्त ने पहले डंडे से हमला किया और फिर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतक के सिर, पेट, छाती, हाथ पर हमलों का निशान पाया गया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *