Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये रिजल्ट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों में लोगों के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के छह महीने से भी कम समय में सत्तारूढ़ बीजेपी ने बुधवार को राज्य में नगर निगम चुनावों में भारी जीत दर्ज करते हुए महापौर की दस में से नौ सीटों पर कब्जा कर लिया।हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को शानदार जीत दर्ज की। राज्य के 10 में से 9 नगर निकायों में मेयर पद पर पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं, जबकि एक सीट पर बीजेपी की बागी नेता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की है। इस चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *