Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई :मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ संजय मुखर्जी के नेतृत्व में यह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस फ्लाईओवर से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह डबल-डेकर फ्लाईओवर हमारी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेट्रो और सड़क परिवहन को एकीकृत कर हम जगह का अधिकतम उपयोग कर रहे हैं और यात्रा को अधिक सुगम बना रहे हैं। मीरा भाईंदर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह सिर्फ एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि एक वादा पूरा करने जैसा है। मीरा-भाईंदर के तेजी से होते शहरीकरण के चलते यह फ्लाईओवर ट्रैफिक को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा।यह फ्लाईओवर मेट्रो लाइन-9 का हिस्सा है और साईं बाबा नगर मेट्रो स्टेशन (एसके स्टोन जंक्शन) से शिवर गार्डन तक फैला हुआ है। इसका निर्माण कॉमन पियर स्ट्रक्चर पर किया गया है, जो सड़क और मेट्रो ट्रांसपोर्ट को एक साथ जोड़ने वाला अपनी तरह का अनूठा मॉडल है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *