Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :भाजपा नेता के इस बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ‘‘यह आपके ‘बाप का राज’ नहीं है। सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। बचौल को याद रखना चाहिए कि यह बिहार है, जहां आरएसएस-भाजपा और संघ परिवार के मंसूबे हर बार नाकाम हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि वे हमारे मुस्लिम भाइयों में आतंक फैला सकते हैं। लेकिन हमारा देश ऐसा है जहां हर एक मुसलमान की रक्षा कम से कम पांच से छह हिंदू करेंगे।तेजस्वी ने कहा, ‘‘मैं यह भी चाहूंगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बचौल को बुलाएं और उनकी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हालांकि सदन के नेता से यह उम्मीद करना बहुत ज्यादा है जो अब खुद होशो-हवास में नहीं रहते।बिहार में भाजपा विधायक ने मुस्लिमों से होली पर ‘घर के अंदर रहने’ और ‘हिंदुओं को बिना किसी बाधा के उनका त्योहार मनाने’ देने की बात कहकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि होली का त्योहार शुक्रवार को है और ये भी है कि रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में भाजपा विधायक के बयान ने सियासी पार हाई कर दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *