Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र के ठाणे में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी

मुंबई :पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि यह ठगी पिछले साल दिसंबर से इस वर्ष फरवरी के बीच की गई, मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार आरोपी ‘व्हाट्सऐप’ पर एक ग्रुप में जुड़े थे और ‘शेयर ट्रेडिंग’ ऐप के जरिए काम करते थे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को साइबर जालसाजों ने शेयर में पैसा लगाने के बदले अधिक रिटर्न का लालच लेकर उससे कथित तौर पर 47 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया और उसे आकर्षक रिटर्न का लालच देते हुए ‘शेयर’ में पैसा लगाने का लालच दिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने पिछले तीन महीनों के भीतर विभिन्न बैंक खातों में 47,01,652 रुपये का भुगतान किया। भुगतान करने के बाद जब उसे कोई धन नहीं मिला तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शेयर बाजार कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरोह के सगरना समेत दो लोगों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *