Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी के एक्स अकाउंटर से दोनों महिला वैज्ञानिकों ने “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण” का संदेश दिया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, “हम एलीना मिश्रा (परमाणु वैज्ञानिक) और शिल्पी सोनी (अंतरिक्ष वैज्ञानिक) हैं। हम महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स का नेतृत्व करने के लिए रोमांचित हैं। हमारा संदेश- भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है और इसलिए हम अधिक से अधिक महिलाओं से इसे अपनाने का आह्वान करते हैं।दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भी ‘नारी शक्ति’ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। इस क्रम में पीएम मोदी ने परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने के लिए दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *