Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :नेता विपक्ष चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को विपक्ष की भूमिका दी है। एक मजबूत विपक्ष क्या होता है? ये हम काम कर के बताएंगे। मोदी जी ने कहा था पहली कैबिनेट में ये पास होगा। 8 मार्च को महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये आ जाएंगे। ये वादा पूरा करवाना हमारा एजेंडा होगा।आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता विपक्ष चुना गया है। सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, आतिशी और गोपाल राय समेत पार्टी के कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के सभी विधायक इस बैठक में शामिल हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *