Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली : दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। वह दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही हरियाणा के जींद में भी जश्न शुरू हो गया। बता दें कि जींद के जुलाना क्षेत्र का नंदगढ़ गांव रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव है।भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे अग्रवाल समाज और जींद के लिए गर्व का क्षण है। गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, संकल्प और समाज सेवा की भावना से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और उनकी सरकार जनता में काम करेगी।दिल्ली के सीएम का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए फाइनल हो गया है। ऐसे में दिल्ली में सरकार के गठन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को रेखा गुप्ता समेत 7 विधायक शपथ ले सकते हैं। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, पंकज सिंह, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज मंत्री बन सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *