Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पुणे की एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में 300 से अधिक बिल्लियों को पाले जाने का मामला सामने आया -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पुणे की एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में 300 से अधिक बिल्लियों को पाले जाने का मामला सामने आया

पशुपालन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फ्लैट मालिक को जल्द से जल्द बिल्लियों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि यह कदम वहां रहने वाले लोगों की सफाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी जरूरी है।पुणे के हडपसर इलाके में एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में 300 से अधिक बिल्लियों को पाले जाने के मामले में पशुपालन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। यह मामला मार्वल बाउंटी हाउसिंग सोसाइटी से जुड़ा है। इस सोसाइटी के निवासियों ने शिकायत की थी कि एक फ्लैट मालिक ने अपने 3.5 बीएचके फ्लैट में इतनी बड़ी संख्या में बिल्लियां पाल रखी हैं, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

निवासियों का कहना था कि इन बिल्लियों के कारण लगातार दुर्गंध फैल रही है और अत्यधिक शोर भी हो रहा है, जिससे आस-पास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के आधार पर पशुपालन विभाग ने एक टीम का गठन किया, जिसमें जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी और पुलिस टीम शामिल थे।टीम ने मौके पर जाकर फ्लैट का निरीक्षण किया और पाया कि फ्लैट में 300 से अधिक बिल्लियां मौजूद थीं। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट में गंदी बदबू और अत्यधिक शोर था, जो वहां रहने वाले अन्य निवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *