Breaking
Sat. Feb 7th, 2026
Spread the love

दिल्ली :रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना के हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। एनडीआरएफ की टीम नई दिल्ली स्टेशन पर तैनात की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने डॉक्टरों एवं अधिकारियों से बात की है और उचित निर्देश दिए हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा अलग-अलग अस्पतालों में बड़ा मेडिकल दल ड्यूटी पर लगा दिया गया है।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई है। एलएनजेपी अस्पताल के चीफ कैजुएलिटी मेडिकल ऑफिसर ने इस घटना पर बयान जारी किया है और बताया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की जान गई है। 10 अन्य घायल हुए हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *