Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली ;स्वाति मालीवाल ने कहा, “आज पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां जगह-जगह अवैध बालू खनन हो रहा है, ट्रांसफर और पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है। पंजाब के लोग और कई विधायक इस स्थिति से गुस्से में हैं।” उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हार के बाद पंजाब में अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए वहां जाने की योजना बना रहे हैं।राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, स्वाती मालीवाल ने पंजाब को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जहां भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ की सरकार है। मालीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को  निजी एटीएम समझने लगे हैं, जबकि पंजाब की जनता और विधायक इससे बेहद नाराज हैं।स्वाती मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने करीबी आदमी विभव कुमार को भगवंत मान का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है, जिसे उन्होंने “गुंडा” करार दिया। मालीवाल ने यह भी कहा, “क्या पंजाब से लूटी गई रकम अब दिल्ली में आ रही है?” स्वाती मालीवाल ने कहा, “जब पंजाब ने अरविंद केजरीवाल को अपना जनादेश दिया था, तो उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया?

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *