Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से एक बार फिर ‘आप’ उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने जीत हासिल की है। अमानतुल्लाह खान ने बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी को 23639 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं, ओखला से AIMIM प्रत्यशी शिफा उर रहमान खान तीसरे नंबर पर रहे। AIMIM प्रत्यशी को 39558 वोट मिले।मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की है। मोहन सिंह बिष्ट ने ‘आप’ उम्मीदवार अदिल अहमद खान को 17578 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। दिल्ली चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 0.77 फीसदी वोट मिले हैं।ओखला और मुस्तफाबाद की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मजलिस अपनी लड़ाई जारी रखेगी।” ओवैसी ने ताहिर हुसैन, शिफा उर रहमान और अन्य लोगों की रिहाई के लिए दुआ करने की बात कही, जो पिछले 5 सालों से जेल में बंद हैं। दोनों दिल्ली दंगे के आरोपी हैं। इसके अलावा AIMIM चीफ ने सेक्युलर पार्टियों को भी निशाना बनाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *