Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से श्रद्धालुओं के वाहन टोल फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए टोल शुल्क माफ किया जाना चाहिए, ताकि यात्रा में बाधा और जाम की समस्या कम हो सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट करके ये मांग की। उन्होंने लिखा कि महाकुंभ के अवसर पर यूपी में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए। इससे यात्रा में बाधा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।सपा प्रमुख ने लिखा कि जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है, तो महाकुंभ के महापर्व पर वाहनों को टोल मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *