Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राज्यपाल को महाकुंभ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक प्रबंधों से अवगत कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और आध्यात्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन पर विस्तार से जानकारी दी।प्रयागराज महाकुंभ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्यपाल परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे, जहां उन्हें स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।राज्यपाल ने महाकुंभ की अलौकिक अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए आयोजन की भव्यता और राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की। राज्यपाल ने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताते हुए कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *