Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

केजरीवाल ने कहा कि अगर ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो आप उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है। सभी सर्वे फर्जी हैं। इसके माध्यम से दिल्ली में माहौल बनाकर आप के उम्मीदवारों को साधने की कोशिश की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है।दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि भाजपा की 55 सीटें आ रही हैं, हमारे उम्मीदवारों को फोन क्यों कर रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके उम्मीदवारों पर डोरे डाल रही है। अब तक उनके 16 उम्मीदवारों को भाजपा की तरफ से फोन किया जा चुका है। उन्हें लालच देकर भाजपा में शामिल करवाने की कोशिश की जा रही है।उम्मीदवारों से कहा जा रहा है कि आप छोड़ कर भाजपा में आ जाओ। मंत्री बना देंगे और 15-15 करोड़ देंगे। सोशल मीडिया पर केजरीवाल ने लिखा कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि भाजपा की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *